Monday, February 21, 2011

कॉमिक्स की दुनिया .post.02




कॉमिक्स की दुनिया .post.02
पहली बार भारत में Comic Con होना कॉमिक्स प्रमियों के लिये एक नया सुखदाई अनुभव था .कॉमिक्स प्रमियों का उत्साह और इतनी अधिक मात्रा में एक साथ कॉमिक्स का होना एक अलग ही रोमांच पैदा था. comics con के पहले दिन ही आधी से अधिक
कॉमिक्स स्टाल पर यह सुनने को मिल रहा था की कई कॉमिक्स सोल्ड आउट हो गई हैं ....
सबसे ज्यादह पाठको को विमानिका कॉमिक्स के नए अवतार (Character) कल्की ने आकर्षित किया .विमानिका कॉमिक्स के सीईओ ''करन वीर'' दोनों दिन एकदम energetic
मुद्रा में रहे.
पिछले 44 सालो से लोगो का हास्य मनोरंजन कर रही मायापुरी से प्रकाशित पत्रिका लोटपोट के चर्चित cartoonist Harvinder Mankkar पूरे दिन अपने fans से घिरे नज़र आए.सबसे मज़े की बात यह रही की उनके चर्चित कॉमिक्स character मोटू- पतलू
की '' female .... ;) '' जोड़ी भी वहां उनसे मिलने आई थी.
विदेशी कॉमिक्स character Wolverine
और Aladdin के सुपर विलेन Zafar ने लोगो को अपनी ओर आकर्षित किया . इसके आलावा भारतीय कॉमिक्स charater चाचा चौधरी ,crime मास्टर गोगो,क्रिष्णा,कल्की ने बच्चो का काफी मनोरंजन किया .हलाकि हमारे भारतीय character कम ही रहे लेकिन कॉमिक्स प्रमियों की यह दीवानगी थी की वहां चार चाचा चौधरी (जिसमे से एक english fan भी था),कई सारे छोटे-छोटे Spider man और Super man
,Optimas prime, Bat man ,Bat girl
,Harry potter की Harmayni ,Batman का सुपर विलेन Jocker , Jug head ,Poison Ivy ,Harley Quinn और न जाने कितने सारे कॉमिक्स Character वहां एक साथ नज़र आए .
अगली पोस्ट में जारी......

Sunday, February 20, 2011

कॉमिक्स की दुनिया(Post.01)




कॉमिक्स ऐसी चित्रकथाएं हैं जो बच्चो से लेकर बड़ो तक अपने तमाम पाठको को कल्पना की अनछुई दुनियां में उतार देती है.भारत में कॉमिक्स की अपनी अभी तक की यात्रा में काफी उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा है .समय -समय पर इस पर घटियापन ,सस्तेपन और हिंसक होने का आरोप लगता रहा है.लेकिन अपनी तमाम आलोचनाओं के बावजूद कॉमिक्स हर बार अपनी बुराई पर सच्चाई की जीत, की तरह उभर कर सामने आती रही है.न जाने क्यों भारत में आज भी अभिभावक कॉमिक्स को बहुत संघ्दीघ्द अवस्था से देखते हैं.
भारत में लम्बे समय तक कॉमिक्स प्रकाशन को एक कॉमिक्स उद्योग का दर्जा नहीं मिला पाया यही वजह रही है की न जाने कितनी कॉमिक्स कंपनियां अपना कॉमिक्स का प्रकाशन बंद कर चुकी हैं .जो कुछ गिनी चुनी कंपनियां गयी हैं वह अपना वजूद बचाए रखने के लिए जद्धो -जहद कर रही हैं .
''19-20 February 2011'' भारतीय कॉमिक्स के इतिहास में अपना पहला कॉमिक्स का ''Comic Con '' (Comics book fair ) के लिए हमेशा याद रखा जायेगा .कुछ एक कंपनीयों को छोड़ कर यहाँ भारत की सभी कॉमिक्स कंपनीयां मौजूद थीं .ख़राब मौसम के बावजूद भी कॉमिक्स प्रेमियों का उत्साह यहाँ देखते ही बनता था .हर बार की तरह हम इस बार भी आप को (indiacomic.blogspot.com) के माध्यम से कॉमिक्स से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर से रु- बा -रु कराते हैं (अगली पोस्ट में जारी)
........ उस्मान अली खान.......:)
.(Editor/Creative Head-Vfx Rider)

Friday, February 4, 2011

Comic Con India.

You Invited to a very Important Date. Feb 19-20,2011.

India Comics Back with new bang!!!

India Comics Back with new bang!!!